फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: लखनऊ को सात विकेट से हराकर इंदौर की टीम बनी चैंपियन

विज्ञापन
सीए टूर्नामेंट
विज्ञापन
आगरा। दूधिया रोशनी में कुबेरपुर स्थित कैप्टन अनेक सिंह क्रिकेट स्टेडियम में डे-नाइट टी-20 सीआईआरसी क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच खेला गया। द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की आगरा शाखा की ओर से आयोजित टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला इंदौर ने लखनऊ को सात विकेट से हराकर जीता और ट्रॉफी अपने नाम की।
विज्ञापन

इससे पहले सेमीफाइनल में लखनऊ ने गाजियाबाद को सात विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं, दूसरे सेमीफाइनल में इंदौर ने जयपुर को पांच विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई। खिताबी मुकाबले में इंदौर ने टॉस जीतकर पहले लखनऊ को बल्लेबाजी का मौका दिया। लखनऊ ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर सीए सचिन अग्रवाल के 30, सीए राहुल के 28 रन के सहयोग से 150 रन बनाए।
गेंदबाजी में इंदौर के सीए अपूर्व ने 3 विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंदौर की टीम ने सीए भूमित के 51, सीए भानु के 44 रन की मदद से 16 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। गेंदबाजी में लखनऊ की टीम से सीए शशांक ने 3 विकेट लिए। इस तरह इंदौर ने सात विकेट से जीत दर्ज कर टी-20 सीआईआरसी क्रिकेट टूर्नामेंट की विजेता ट्रॉफी अपने नाम की। निखिल मंडलोई मैन ऑफ द टूर्नामेंट रहे।
विज्ञापन

सीआईआरसी चेयरमैन सीए अंकुर कुमार गुप्ता व आगरा शाखा के अध्यक्ष सीए गौरव सिंघल ने इंदौर को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। मैच में अंपायर की भूमिका में दीपक कौशिक और शुभम सिंह रहे। कमेंट्रेटर नरेंद्र शर्मा और स्कोरर हनी रहे। इस दौरान सचिव सीए अंकित मित्तल, उपाध्यक्ष सौरभ नारायण सक्सेना, कोषाध्यक्ष करन पंजवानी, सिकासा अध्यक्ष आयुष गोयल, सचिन बुबना, साक्षी जैन, विपुल बंसल, अभिषेक अग्रवाल, कृष्णा मित्तल, विकास जैन, अंकित अग्रवाल, आशीष जैन, जितेंद्र आदि मौजूद रहे। संवाद
-
इन्हें किया गया सम्मानित
फाइनल मैच में मैन ऑफ द मैच व सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर भानु मेहरा बने। मैन ऑफ टूर्नामेंट व सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज निखिल मंडलोई, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज सिद्धार्थ गंभीर, सर्वश्रेष्ठ क्षेत्र रक्षक अमित तोशनीवाल, फाइटर ऑफ टूर्नामेंट आकाश अग्रवाल, फेयर प्ले अवार्ड जयपुर की टीम को दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें