कालरा मेमोरियल पैरेंट क्रिकेट टूर्नामेंट
आगरा। फतेहाबाद रोड स्थित क्रिकेट मैदान पर टीसा की ओर से ज्ञान सिंह कालरा मेमोरियल पैरेंट क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच खेला गया। इसमें टीसा बुल्स ने 75 रनों से टीसा टाइगर्स को हराया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीसा बुल्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 273 रन बनाए। सचिन धाकरे ने 117 रनों की शतकीय पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीसा टाइगर्स की टीम 198 रनों पर ही सिमट गई। सचिन धाकरे को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और अंशुल धाकरे को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज के पुरस्कार से नवाजा गया।
प्रतियोगिता में सर्वाधिक रन बनाने वाले आदिल मिर्जा को टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। मैच में अंपायर नेत्रपाल और अमित राणा रहे। इस दौरान स्कूल की प्राचार्य रुचि शुक्ला, महाप्रबंधक सुरेंद्र कुमार खनूजा, उप प्रधानाचार्य वरुण कुमार शर्मा, खेल निदेशक नंदी रावत, मानवी दीक्षित, विशाल कुमार, अगम पटेल और संतोष कुमार आदि मौजूद रहे।