फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: तिरुपति में गूंजेगा डायमंड बॉल का दमखम, 13 को ट्रायल

Sun, 13 Sep 2026 02:37 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। आगरा की खेल प्रतिभाओं के लिए डायमंड बॉल में राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने का मौका है। केवीएस स्पोर्ट्स पार्क, तिरुपति बालाजी (आंध्र प्रदेश) में 26 से 29 सितंबर तक प्रथम जूनियर राष्ट्रीय डायमंड बॉल प्रतियोगिता और प्रथम डायमंड बॉल फेडरेशन कप का आयोजन होना है। उत्तर प्रदेश की टीम के लिए 13 सितंबर को आगरा में खिलाड़ियों के चयन ट्रायल होंगे।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजीव सोई ने बताया कि गुरखी गोला डायमंड बॉल आगरा और भारतीय खेल संस्कृति से जुड़ा उभरता हुआ खेल है। तिरुपति में होने वाली प्रथम जूनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बालक, बालिका और मिश्रित वर्ग में मुकाबले होंगे। उत्तर प्रदेश डायमंड बॉल संघ के महासचिव दिलीप शर्मा ने बताया कि जूनियर वर्ग के लिए 2005 के बाद जन्मे खिलाड़ी पात्र होंगे। वहीं फेडरेशन कप के लिए ओपन कैटेगरी रखी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें