फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमारी से तंग वृद्ध ने हजारा नहर में लगाई छलांग

विज्ञापन
कासगंज में वृद्ध को हजारा नहर में तलाश करती पीएसी की टीम। - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। हजारा नहर में मंगलवार की देर शाम बीमारी से तंग एक वृद्ध ने छलांग लगा दी। जिसकी जानकारी होने पर पुलिस ने उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं लग सका। पातीराम (60) निवासी मोहल्ला मंडी बिलराम ढोलना ने बीमारी से परेशान होकर मंगलवार की देर शाम हजारा नहर के समीप पहुंचा। वह अचानक पुल पर पहुंचा और नहर में कूद गया। जब लोगों ने उसे ऐसा करते हुए देखा तो बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हुए। जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

स्थानीय गोताखोरो की मदद से उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं लगा। उसको तलाश करते हुए परिजन भी हजारा नहर पर पहुंच गए। पुलिस बुधवार की सुबह फिर से पीएसी की मदद से उसकी तलाश देर शाम तक करती रही, लेकिन वृद्ध का कोई पता नहीं लग सका। बिलराम चौकी प्रभारी अमरेश सिंह ने बताया कि पातीराम काफी लंबे से कैंसर की बीमारी से परेशान था। परिजनों के मुताबिक इसी के चलते उसने यह कदम उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें