फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, तिरंगा यात्रा के दौरान जोश में खोया होश; अब गलती के लिए मांगी माफी

Mon, 19 May 2025 09:54 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

तिरंगा यात्रा के दौरान उत्साहित कार्यकर्ता पाकिस्तान मुर्दाबाद की जगह, जिंदाबाद के नारे लगाने लगे। मामले का वीडियो वायरल हो गया। अब कार्यकर्ताओं ने माफी मांगी है। 
 
विज्ञापन
तिरंगा यात्रा सांकेतिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान पर भारत की सैन्य कार्रवाई में मिली जीत पर रविवार को शाहगंज में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दाैरान कार्यकर्ताओं ने जोश में होश खो दिए। भारत बोलने की जगह पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
विज्ञापन


इससे तिरंगा यात्रा संयोजक और अंतरराष्ट्रीय हिंदू महासंघ के उपाध्यक्ष अर्जुन विज ने वीडियो जारी कर माफी मांगी। कहा कि तिरंगा यात्रा के दाैरान जोश में उनके और कार्यकर्ताओं की ओर से पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगा दिए गए। इसके लिए बहुत खेद है। हम सालों से देश और हिंदुत्व के लिए ही काम कर रहे हैं। इस गलती के लिए क्षमा मांगते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें