फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल के स्टाफ के साथ तीमारदार ने की हाथापाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जिला अस्पताल में एक घायल महिला को लेकर पहुंचे लोगों ने अस्पताल में हंगामा किया। बाइक के साथ मिनी ओटी तक पहुंचे तीमारदारों को स्टाफ ने रोका तो उन्होंने हाथापाई कर दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही तीमारदार अस्पताल से भाग गया।
विज्ञापन

रविवार की सुबह 7:55 बजे जैथरा निवासी ऊषा देवी को लेकर कुछ तीमारदार जिला अस्पताल बुलेट बाइक से पहुंचे। वे उन्हें इमरजेंसी स्थित मिनी ओटी तक बाइक से ही ले गए। स्टाफ के रोकने पर तीमारदारों ने गाली गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर हाथापाई शुरू कर दी।
अस्पताल में तैनात डॉ. गौरव पारिक और फार्माशिष्ट शिवमंगल सिंह ने तीमारदारों को समझाया तब मामला शांत हुआ। ऊषा देवी स्वयं के गिरने से घायल हुई थीं। अस्पताल प्रशासन ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही तीमारदार अस्पताल से भाग गया। समाचार लिखे जाने तक पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें