फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साढ़े तीन महीने की बेटी की मुस्कुराहट के लाखों लोग दीवाने, चार मिलियन लाइक से बनीं 'सुपर गर्ल'

सार

कुल 115 वीडियो में त्रिशिका को 4.1 मिलयन यानी 41 लाख लाइक्स मिले।
विज्ञापन
07एमएनपी-34-त्रिशिका चौहान - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी। शहर की साढ़े तीन महीने की बेटी की मुस्कुराहट के लाखों लोग दीवाने हैं। टिकटॉक पर ये बेटी रातों रात स्टार बन गई है। महज दो माह से भी कम समय में चार मिलियन लाइक से वह सुपर गर्ल बन गई है। चर्चा के चलते अब इस बेटी को टीवी पर आने के लिए भी ऑफर मिलने लगे हैं।
विज्ञापन


ये बेटी है शहर के अवध नगर निवासी अजय विक्रम और अंजू चौहान की बेटी त्रिशिका। 19 नवंबर 2019 को जन्मी त्रिशिका को स्टार बनाने में मां अंजू ने अहम भूमिका निभाई। जब त्रिशिका एक माह की थी तब मां अंजू ने टिकटॉक वीडियो बनाना शुरू किया।

बेटी के वीडियो लोगों को इतने पसंद आए कि वह रातों रात सुपरस्टार गर्ल बन गई। कुल 115 वीडियो में त्रिशिका को 4.1 मिलयन यानी 41 लाख लाइक्स मिले। इतना ही नहीं 3.10 लाख लोग त्रिशिका के फॉलोवर्स लिस्ट में शामिल हैं।
विज्ञापन


बेटी की छोटी सी मुस्कुराहट को दादी कमलेश चौहान और मां अंजू ने दुनिया के सामने वीडियो के रूप में पेश किया। आज हर कोई शहर की बेटी को आगे बढ़ता देख खुश है। लोगों के बीच बेटी की बढ़ती लोकप्रियता को देखकर त्रिशिका के माता-पिता भी खुश हैं। वे बताते हैं कि उनकी बेटी एक दिन जिले का नाम रोशन करेगी।

सीरियल के लिए मिल रहा ऑफर
टिकटॉक वीडियो पर अब त्रिशिका को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। इसी के चलते अब उसे सीरियल व अन्य वीडियो बनाने के लिए भी प्रस्ताव मिलने लगे हैं। परिवार के लोग इस पर विचार कर रहे हैं। जल्द ही आपको त्रिशिका टीवी पर भी नजर आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें