फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा पर हाई अलर्ट: हाईवे पर लगेंगे बैरियर, 11 थानों की पुलिस रहेगी मुस्तैद; ड्रोन से होगी निगरानी

Sat, 01 Aug 2026 09:22 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

सावन में कांवड़ियों की सुरक्षा और सुगम यातायात के लिए आगरा में हाईवे व प्रमुख मार्गों पर बैरियर लगाए जाएंगे और भारी वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा। 11 थानों की पुलिस के साथ PRV और चीता मोबाइल तैनात रहेंगे, जबकि ड्रोन व CCTV से कांवड़ यात्रा मार्गों की निगरानी होगी।
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा के लिए पुलिस ने किए विशेष इंतजाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में सावन के महीने में कांवड़ यात्रा के लिए पुलिस ने विशेष इंतजाम किए हैं। हाईवे और राजमार्ग पर बैरियर लगाए जाएंगे। जिन मार्ग पर सर्विस रोड हैं, वहां से कांवड़ियों को निकाला जाएगा। देहात में 11 थानों की पुलिस के साथ चीता मोबाइल और पुलिस रिस्पांस व्हीकल (पीआरवी) भी रहेगी। भारी वाहनों को यात्रा मार्ग से डायवर्ट करके निकाला जाएगा।
विज्ञापन




डीसीपी पश्चिमी जोन आदित्य सिंह ने बताया कि सोरों से जल लेकर कांवड़िये हाथरस, फिरोजाबाद और एटा की तरफ से आते हैं। एटा से आने वाले आगरा में एत्मादपुर से प्रवेश करते हैं। इसके अलावा बरहन और खंदाैली के रास्ते आने वालों की भी संख्या अधिक रहती है। कांवड़िये धाैलपुर, भरतपुर जाने के लिए ग्वालियर और जयपुर हाईवे का प्रयोग करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे देखते हुए इन सभी रूट पर पुलिस के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। एत्मादपुर, बरहन, खंदाैली, ट्रांस यमुना, एत्माद्दाैला के साथ सैंया, खेरागढ़, जगनेर, किरावली, अछनेरा और फतेहपुर सीकरी थाना की पुलिस को लगाया गया है। हाईवे की एक लेन पर बैरियर लगाए जाएंगे, जिससे भारी वाहन श्रद्धालुओं के चलने वाली लेन पर नहीं आएं। इसके अलावा पीआरवी, चीता मोबाइल की गश्त रहेगी। अगर किसी तरह की मदद की जरूरत पड़ेगी तो यह टीमें पहुंच जाएंगी। ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी की जाएगी।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें