फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को वृंदावन में, सुरक्षा में 1645 पुलिसकर्मियों की लगी ड्यूटी

Sun, 14 Feb 2021 07:43 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन

सार

  • चप्पे-चप्पे पर पुलिसकर्मी रहेंगे मुस्तैद, आगरा-अलीगढ़ जोन की फोर्स भी शामिल
  • मथुरा पुलिस ने खींचा पूरा खाका, वृंदावन में पांच घंटे 10 मिनट रुकेंगे मुख्यमंत्री 
विज्ञापन
वृंदावन कुंभ मेला क्षेत्र में बैठक में उपस्थित पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को वृंदावन आ रहे हैं। उनकी सुरक्षा 1645 सुरक्षाकर्मियों के कंधों पर होगी। ये पुलिसकर्मी आगरा और अलीगढ़ जोन से बुलाए गए हैं। ब्रीफिंग के बाद पुलिस फोर्स अपने प्वाइंटों पर मुस्तैद नजर आएगी। इसके लिए मथुरा पुलिस ने पूरा खाका खींच लिया है।

विज्ञापन


पांच घंटे 10 मिनट वृंदावन में रुकने के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा चाक-चौबंद नजर आएगी। इसके लिए एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने पूरी तैयारी कर ली है। एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री की सुरक्षा के लिए आगरा और अलीगढ़ जोन से फोर्स मांगी गई है। चप्पे-चप्पे पर कड़े सुरक्षा प्रबंध रहेंगे। 

ये रहेगी फोर्स की स्थिति
एएसपी-7, सीओ-7, इंस्पेक्टर-24, एसआई-145, सिपाही-891, थाना प्रभारी-11, महिला इंस्पेक्टर-1, महिला एसआई-8, महिला सिपाही-48, पीएसी-तीन कंपनी, फ्लड पीएसी-एक कंपनी के अलावा एलआईयू और आईबी समेत खुफिया विभाग के अफसर।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के स्वागत को तैयार है तीर्थनगरी 
मुख्यमंत्री योगी के स्वागत के लिए श्रीबांकेबिहारी की नगरी को भी सजाया गया है। कुंभ पूर्व वैष्णव बैठक का मुख्य द्वार बन गया है। इसके अलावा मुख्यमंत्री के सड़क मार्ग पर भी जगह-जगह प्रवेश द्वार बना दिए गए हैं। परिक्रमा मार्ग को भी नया रंग रूप दिया गया है।

मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए प्रशासन ने धर्मनगरी वृंदावन को सजा दिया है। खासकर उन क्षेत्रों को नया स्वरूप दिया गया है, जहां से मुख्यमंत्री का काफिला गुजरेगा। इसमें पवन हंस हेलीपैड से लेकर पर्यटन सुविधा केंद्र और परिक्रमा मार्ग व कुंभ क्षेत्र शामिल हैं। 

मेला क्षेत्र के लिए खास मुख्य द्वार बनाया है। इसके अलावा परिक्रमा मार्ग की सड़क पर भी तेजी से काम किया गया है। पेड़-पौधों पर खूबसूरत आकृति बनाई गईं हैं। परिक्रमा मार्ग की दीवारों पर भी चित्रकारी की है। यहां तक कि डिवाइडरों को नया रूप दे दिया गया है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें