फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गनीमत! इस कारण 15 फीसदी ही फसलों में नुकसान कर पाए टिड्डी दल

विज्ञापन
11एमएनपी-16-किशनी के गांव रठेह में फसलों में नुकसान को देखते जिला कृषि अधिकारी डॉ. गगनदीप सिंह - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले में कई बार टिड्डी दल ने फसलों पर हमला किया। हमले के बाद कृषि विभाग ने नुकसान का आकलन किया जिसमें किसानों के लिए राहत की बात सामने आई है। विभाग का अनुमान है कि जिले की खेती 15 फीसदी तक नुकसान हुआ।
विज्ञापन

दो दिन पहले जिले में तीन टिड्डी दलों ने हमला किया था। जिले भर में इन टिड्डियों ने फसलों को नुकसान पहुंचाया था। लगातार कृषि विभाग के अधिकारी और किसान इन्हें भगाने के लिए दलों के पीछे-पीछे दौड़ते रहे। तीन दलों के आने के चलते इस बार फसलों में अधिक नुकसान की आशंका सता रही थी लेकिन कृषि विभाग ने गांव-गांव जाकर फसलों में हुए नुकसान का आकलन किया। आकलन में पता चला कि मक्का की फसल में 15 प्रतिशत तक का नुकसान हुआ है तो धान की फसल में पांच फीसदी। अलग-अलग क्षेत्रों में आकलन के बाद ये रिपोर्ट कृषि विभाग ने तैयार की है।
अभी फसलों में टिड्डी बहुत अधिक नुकसान नहीं कर पाई है। सतर्कता के चलते किसानों ने उन्हें फसलों पर बैठने का मौका नहीं दिया। फिर भी मक्का में 15 प्रतिशत तक का नुकसान है। अभी मक्का छोटी है, पूर्ण रूप से विकसित होने पर इस नुकसान का कोई असर नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. गगन दीप सिंह, जिला कृषि अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें