फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway News: लंबी दूरी की ट्रेनों में टिकट मुश्किल, रेल परामर्शदात्री समिति ने सुझाया ये विकल्प

Sat, 26 Oct 2024 09:48 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

 दिवाली व छठ पूजा की वजह से तत्काल कोटा भी नहीं हो रहा है। लंबी दूरी की गाड़ियों में टिकट बुक कराना मुश्किल हो रही है ऐसे में स्पेशल और साप्ताहिक ट्रेन को विकल्प बनाया जा सकता है। 
 
विज्ञापन
ट्रेन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा से दिवाली और छठ पूजा के त्योहारों के कारण लंबी दूरी की ज्यादातर ट्रेनों में सीट मिलना तो दूर टिकट बुक कराना ही मुश्किल है। नो रूम, रिगरेट की स्थितियां हैं। ऐसे में त्योहार स्पेशल ट्रेनों में भी रिजर्वेशन कराने के लिए मारामारी मची है। रेलवे स्टेशनों पर तत्काल कोटा भी बमुश्किल ही मिल पा रहा है।
विज्ञापन


इन दिनों ट्रेनों में आरक्षित कोच तो दूर साधारण कोचों में भी जगह मिलना मुश्किल हो गया है। पंजाब मेल, कर्नाटका एक्सप्रेस, अवध एक्सप्रेस, जयपुर-प्रयागराज, सचखंड, तमिलनाडु एक्सप्रेस सहित दो दर्जन से ज्यादा ट्रेनों में आरएलडब्ल्यू दिखाई दे रहा है। इसी तरह ज्यादातर ट्रेनों के स्लीपर, थर्ड एसी, सेकंड एसी, फर्स्ट एसी में भी जगह नहीं है। तत्काल कोटे का बुरा हाल है। स्टेशन पर एक घंटे के लिए खुलने वाला कोटा चंद मिनटों में फुल हो जाता है।

ये भी पढ़ें -  होटल मालिक के बेटे ने की हैवानियत: किशोरी को बंधक बनाया, लूटी आबरू...हालत बिगड़ी तो कर दिया ये कांड
विज्ञापन

 
विज्ञापन

स्पेशल और साप्ताहिक को बनाएं विकल्प
रेल परामर्शदात्री समिति के सदस्य राजकुमार नागरथ ने बताया कि स्पेशल ट्रेनों के नंबर 15 दिन पहले जारी करने चाहिए, ताकि लोग सुविधा से रिजर्वेशन करा सकें। ऐन वक्त पर स्पेशल ट्रेनों का कई बार फायदा ही नहीं मिल पाता है। ऐसे में रेलवे को इस ओर ध्यान देना चाहिए। आगरा रेल मंडल की पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव का कहना है कि ट्रेनों में कन्फर्म टिकट की दिक्कत है। लेकिन स्पेशल ट्रेन और साप्ताहिक ट्रेनों का विकल्प है। यात्री इस ओर ध्यान दे सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें