रेलवे की तर्ज पर खुले बुकिंग
वरिष्ठ अधिवक्ता केसी जैन का कहना है कि विदेशी पर्यटक महीनेभर पहले अपनी यात्रा का कार्यक्रम बना लेते हैं। इसमें हवाई जहाज से लेकर होटल, टैक्सी व अन्य व्यवस्थाएं शामिल हैं। रेलवे में 120 दिन पहले टिकट बुकिंग होती है। रेलवे की तर्ज पर ही ताज के रात्रि विजिट के लिए ऑनलाइन टिकट बुकिंग विंडो 120 दिन पहले खुलनी चाहिए। इससे रात्रि विजिट की टिकट बिक्री भी बढ़ेगी।
पांच साल में 0.2% पर्यटकों ने रात में देखा ताज
ताज के रात्रि विजिट के लिए पहले सिर्फ ऑफलाइन टिकट सुविधा थी। पिछले पांच साल 2018 से 2022 तक 1.56 करोड़ पर्यटकों ने ताजमहल के ऑफलाइन टिकट खरीदे। इनमें महज 32,628 यानी कुल बिके टिकटों की तुलना में 0.2% पर्यटक ही चांद रात में ताज को देख पाए। इससे एक तरफ एएसआई को राजस्व कम मिला, दूसरी तरफ लाखों पर्यटक रात में ताज नहीं देख पाए।