फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: आखिरी गेंद तक रोमांच, आगरा ने फिरोजाबाद को हराकर जीता खिताब

Thu, 19 Nov 2026 02:28 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
19वीं अंतरजनपदीय क्रिकेट प्रतियोगिता
विज्ञापन
आगरा। जोन की 19वीं अंतरजनपदीय क्रिकेट प्रतियोगिता का बुधवार को पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में समापन हुआ। तीन दिवसीय प्रतियोगिता के फाइनल में कमिश्नरेट आगरा की टीम ने फिरोजाबाद को 10 रन से हराकर खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन

विजेता और उपविजेता टीमों को अपर पुलिस महानिदेशक एसके भगत, अपर पुलिस आयुक्त सचिंद्र पटेल और पुलिस उपमहानिरीक्षक शैलेश कुमार पांडेय ने पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। यह फाइनल मुकाबला सिकंदरा में खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए कमिश्नरेट आगरा की टीम ने 20 ओवर में 226 रन बनाए। योगेश मलान ने सात छक्कों की मदद से 40 गेंदों पर 75 रन और मोहित प्रजापति ने 27 गेंदों पर 51 रन बनाए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी फिरोजाबाद की टीम 216 रन ही बना सकी। प्रतियोगिता में मोहित प्रजापति को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और कमिश्नरेट आगरा के सागर को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज चुना गया। मोहित ने कुल 144 रन बनाए जबकि सागर ने नौ विकेट हासिल किए। फिरोजाबाद के उपनिरीक्षक विजय चौहान को मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार मिला। उन्होंने 107 रन बनाने के साथ चार विकेट भी लिए।
विज्ञापन

तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता में आगरा जोन के आठ जनपदों कमिश्नरेट आगरा, अलीगढ़, हाथरस, कासगंज, एटा, फिरोजाबाद, मैनपुरी और मथुरा की टीमों के 152 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। तीन दिनों में कुल सात मुकाबले खेले गए। समापन समारोह में मुख्य अतिथि अपर पुलिस महानिदेशक एसके भगत ने खिलाड़ियों की परेड की सलामी ली। कार्यक्रम का संचालन पुलिस उपायुक्त पश्चिमी आदित्य ने किया। इस अवसर पर पुलिस उपायुक्त नगर, यातायात व मुख्यालय सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी, सहायक पुलिस आयुक्त, प्रशिक्षक और खिलाड़ी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें