फिरोजाबाद में कोचिंग से घर लौट रही छात्रा के साथ युवकों ने छेड़छाड़ कर दी। छात्रा के परिजनों ने विरोध किया तो आरोपियों ने फायरिंग कर दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ जानलेवा हमला और छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज किया है। एक आरोपी को पुलिस ने पूछताछ को हिरासत में लिया है।
थाना उत्तर क्षेत्र के मोहल्ला मथुरा नगर निवासी एक किशोरी कक्षा नौ की छात्रा है। वह प्रतिदिन आर्यनगर में कोचिंग पढ़ने जाती है। आरोप है कि आर्यनगर स्थित पेंट की दुकान पर नौकरी करने वाला आरिफ निवासी नैनी ग्लास थाना रामगढ़ उसके साथ छेड़छाड़ करता है।
छात्रा का रास्ता रोककर की छेड़छाड़
बृहस्पतिवार शाम को छात्रा कोचिंग पढ़कर घर जा रही थी। तभी आरिफ ने उसको रोक लिया और छेड़छाड़ करने के साथ ही मोबाइल नंबर देने के लिए छात्रा पर दवाब बनाने लगा। छात्रा ने मना किया तो उसको धमकाने लगा। छात्रा ने परिजनों को सूचना दी तो वह मौके पर पहुंच गए।