फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: ट्यूशन पढ़ने जा रही छात्रा को किया अगवा...फिर बाइक सवारों ने की ऐसी हरकत, सहम गई वो; इस हाल में मिली

Sun, 04 May 2025 09:56 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा में दुस्साहसिक घटना सामने आई है। ट्यूशन पढ़ने जा रही सातवीं की छात्रा को बाइक सवार अगवा कर ले गए। रास्ते में उसके साथ छेड़छाड़ की। मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
minor girl (demo pic) - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के अछनेरा कस्बे के गांव की सातवीं की छात्रा को शुक्रवार की दोपहर ट्यूशन पढ़ने जाते वक्त गांव के ही तीन युवक बाइक से जबरन अगवा कर ले गए। छेड़खानी की। छात्रा के शोर मचाने पर शाम को सिकंदरा के पास छोड़कर भाग निकले। अछनेरा थाने में तीन युवकों के विरुद्ध अपहरण का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


 

पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि बिटिया सरकारी स्कूल में पढ़ती है। ट्यूशन पढ़ने के लिए दोपहर साढ़े तीन बजे पास के गांव जा रही थी। जब देर तक ट्यूशन से नहीं लौटी तो शिक्षक के पास जाकर पता किया। उन्होंने बताया कि छात्रा ट्यूशन नहीं पहुंची है। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

ये भी पढ़ें-Mathura Accident: यमुना एक्सप्रेसवे पर अज्ञात वाहन में पीछे से घुसी सफारी, दो की मौत और तीन लोग घायल

इस बीच शाम को बेटी ने राहगीर के मोबाइल से सिकंदरा क्षेत्र में होने की जानकारी दी। बताया कि गांव के ही 3 युवक उसे जबरन उठा ले गए थे। उसके शोर मचाने पर छोड़ दिया। वे अपनी बाइक भी छोड़कर भागे हैं। पुलिस ने बाइक बरामद कर ली। पीड़िता ने बताया कि तीनों ने उससे छेड़खानी की। वह उसे कहीं और ले जाना चाहते थे।

ये भी पढ़ें-सराफ हत्याकांड: पोस्टमार्टम से पहले लाश के साथ किया ऐसा सलूक...जानकर खाैल उठेगा खून, जांच में जुटे पुलिस अफसर
विज्ञापन

परिजन ने बताया कि घटना के बाद से छात्रा दहशत में है। वह घर से भी निकलने से डर रही है। घटना के बाद भी आरोपियों के परिजन ने पीड़ित परिवार पर पुलिस कार्रवाई नहीं करने के लिए दबाव बनाया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामले में अंकित, सोनू, संजय के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें