फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: चोरी का माल बेचने जा रहे तीन युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। ताजगंज पुलिस ने ऑटो में बैठी सवारियों का सामान चोरी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनसे ऑटो और चोरी किए गए जेवरात का गला हुआ सोना बरामद किया है।
विज्ञापन

डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि 2 जून को शहीदनगर निवासी वेदप्रकाश ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। बताया था कि 31 मई को वह गोल्ड लोन चुकता कर लौट रहे थे। ऑटो चालक ने ताजगंज क्षेत्र में बिठाया। दो अन्य सवारियां भी बैठीं। आरोपियों ने उनके बैग से 60 ग्राम सोने का हार चोरी कर लिया। पुलिस ने ताजगंज से फिरोजाबाद निवासी अकील, बोदला निवासी सलीम और पटेलनगर निवासी गणेश को गिरफ्तार किया है। गणेश किराए पर ऑटो चलाता था। उसके साथी अकील और सलीम सवारी बनकर बैठते थे। आरोपी बेचने के लिए सोने का हार गला चुके थे। पुलिस गला हुआ सोना और 15 हजार रुपये आरोपियों से बरामद किए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें