मैनपुरी। गाजियाबाद के एचआरआईटी इंस्टीट्यूशन में चल रही शूटिंग बॉल फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के कोचिंग सर्टिफिकेट का रविवार को समापन हो गया। यह कोर्स शूटिंग बॉल ऑफ फेडरेशन ऑफ इंडिया के द्वारा संचालित किया गया था। इसमें जिले के तीन युवाओं ने सफलता हासिल की है।
शूटिंग बाल कोचिंग कोर्स के लिए पूरे भारत से आवेदन किए गए थे । इसमें खिलाड़ियों को शामिल किया गया था। इसमें उत्तर प्रदेश से आठ खिलाड़ी चयनित हुए थे। जिसमें मैनपुरी से तीन खिलाड़ियों अमर यादव, सौरव यादव, और गरिमा चौहान का नाम सूची में शामिल किया गया था। इस कोर्स का लक्ष्य शूटिंग बॉल मे अधिक से अधिक कोचों को तैयार करना जिसे की शूटिंग बॉल खेल और और आगे बढ़ाया जा सके ।