पोल से टकराने पर कार के उड़े परखच्चे
- फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद के जसराना क्षेत्र में टीकामई मोड़ पर सोमवार को भीषण हादसा हो गया। टायर फटने से कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से टकराई गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। इनमें दो एमएससी के स्टूडेंट्स हैं।
हादसा उस वक्त हुआ, जब पूजा, शैलेंद्र और शालिनी जेएस यूनिवर्सिटी शिकोहाबाद में एमएससी की परीक्षा देकर लौट रहे थे। कार जसराना निवासी पूजा का भाई राजेश चला रहा था। जसराना के टीकामई मोड़ पर कार का टायर फट गया।
टायर फटने से कार अनियंत्रित हो गई और बिजली के पोल से जा टकराई। हादसे में पूजा, राजेश और शैलेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार एमएससी की छात्रा शालिनी चौहान निवासी जौनामई घायल है।
घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल छात्रा को जिला अस्पताल भिजवाया और तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बताया जा रहा है कि गर्मी के चलते कार का टायर फटा है।