फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी में दर्दनाक हादसा: बहन का रिश्ता तय करने के बाद लौट रहे बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

Sat, 19 Dec 2020 04:34 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

मैनपुरी कोतवाली क्षेत्र के गांव औंछा मार्ग पर शुक्रवार की शाम किसी वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन भाइयों की मौत हो गई। वे लोग बेटी का रिश्ता तय करने के बाद घर लौट रहे थे। पुलिस ने तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन

 
थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव पहाड़पुर निवासी 40 वर्षीय अभयराम शुक्रवार को भाई धनीराम (30) पुत्र वंशीलाल और तहेरे भाई दुर्गेश (40) पुत्र गोपीचंद्र के साथ बेटी का रिश्ता तय करने कुरावली के गांव मनौना गए थे। 


अभयराम ने मनौना निवासी सर्वेश के बेटे रामकुमार से बेटी राधा का रिश्ता पक्का किया। शाम करीब 8:15 बजे तीनों भाई बाइक से घर वापस आ रहे थे। कोतवाली क्षेत्र में औंछ रोड पर बह्मदेव के पास धनीराम ने बाइक को लघुशंका जाने के लिए रुकवाया।
विज्ञापन


 तभी पीछे से आए किसी वाहन ने टक्कर मार दी। इससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकार पर पहुंची पुलिस ने तीनों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले गई। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी होने पर उनके घर में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें