टूंडला (फिरोजाबाद)। निरंतर बढ़ रहे घरेलू गैस सिलेंडरों के दामों के बीच इंडेन गैस ने गरीब तबके के लिए ‘छोटू’ गैस सिलिंडर को चालू किया है। ये बिना किसी प्रूफ के गरीब तबके के लोगों को आसानी से उपलब्ध होगा। यह बातें इंडेन गैस के एरिया मैनेजर श्यामल देव नाथ ने वीर सुरेंद्र सिंह यादव गैस सर्विस पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान कहीं।
उन्होंने कहा कि इंडेन गैस द्वारा ‘छोटू’ सिलिंडर के नाम से पांच लीटर का सिलिंडर बाजार में उतारा है। इंडेन गैस द्वारा इस सिलिंडर को हर गरीब के पास पहुंचाने के उद्देश्य से बनाया गया है। फील्ड ऑफिसर आकाश गुप्ता ने कहा कि सभी वितरकों को सिलिंडर उपलब्ध करा दिए गए हैं। आयोजक वीर सुरेंद्र सिंह यादव ने कहा कि यह योजना गरीबों के लिए वरदान साबित होगी।
समाजसेवी बीआर यादव, प्रकाश चंद्र मोर्या, ब्लाक प्रमुख भंवर सिंह, प्रेमचंद्र दीक्षित, अशोक यादव, दीपक चौधरी, चंद्रवीर यादव, अजब सिंह यादव, पंकज यादव, मोहित यादव, बाबूराम यादव आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। अध्यक्षता रामवीर सिंह यादव ने की।
ठेल वाले को प्रदान किया एक गैस सिलिंडर
टूंडला। कार्यक्रम के दौरान वीर सुरेन्द्र सिंह यादव गैस एजेंसी के द्वारा एरिया मैनेजर ने मनी की मढ़ैया निवासी ठेल लगाकर जीवन यापन करने वाले मानिक चंद्र नाम को एक गैस सिलिंडर प्रदान किया गया। मानिक चंद्र ने कहा कि गैस सिलेंडर मिलने से अब उसके घर भी रसोई गैस से भोजन बन जाया करेगा।