फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: मुंहबोले चाचा ने की तीन वर्षीय बच्ची से दरिंदगी, खून से लथपथ मिली मासूम

Thu, 04 Oct 2018 08:59 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
Demo Pic
विज्ञापन
मैनपुरी जिले में तीन साल की मासूम बच्ची से दरिंदगी की घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने अपनी मुंहबोली मासूम भतीजी से रेप किया। बच्ची की चीख सुनकर जब लोग घटनास्थल की ओर दौड़े तो आरोपी भाग निकला। 
विज्ञापन


मासूम बच्ची की हालत देखकर लोग सहम गए। वो लहूलुहान थी। उसको उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं ग्रामीणों ने पड़ोस के गांव में आरोपी को पकड़ लिया। उसकी पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया।

बेवर क्षेत्र के एक गांव की तीन वर्षीय बच्ची गुरुवार को आंगनबाड़ी केंद्र से पैदल ही घर लौट रही थी। तभी रास्ते में शराब के नशे में धुत मुंहबोले चाचा ने बच्ची को पास बुलाया। आरोपी उसे नाले के पास झाड़ियों में ले गया। वहां बच्ची से रेप किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल में चल रहा इलाज

बच्ची की चीख सुनकर जब आसपास के लोग घटनास्थल की ओर आए, तो आरोपी बच्ची को लहूलुहान हालत में छोड़ वहां से भाग निकला। जानकारी मिलने के बाद परिजन बालिका को उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, वहां से उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। 

उधर, परिजन व ग्रामीण आरोपी की तलाश करने लगे। पास के ही गांव में आरोपी मजदूरी करते मिल गया। जिसे पकड़ने के बाद जमकर धुनाई कर दी गई। ग्रामीणों ने आरोपी को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने अभियोग पंजीकृत कर आरोपी को जेल भेज दिया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें