फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: छेड़खानी के दोषी को तीन साल की कैद

Mon, 20 Jan 2025 10:51 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। बेवर थाने में वर्ष 2018 में दर्ज किशोरी से छेड़खानी के मुकदमे में आरोपी को दोषी करार देते हुए एडीजे विशेष पॉक्सो जितेंद्र मिश्रा की कोर्ट से सोमवार को सजा सुनाई गई। दोषी को तीन साल कैद और पांच हजार रुपये जुर्माने से दंडित किया है।
विज्ञापन


बेवर थाने में 25 जुलाई 2018 को एक युवक ने मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि उसकी नाबालिग बहन खेत से लौट रही थी। तभी आशू उर्फ गुड्डू ने उसे बदनीयत से खींच लिया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की। कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की। अभियोजन की ओर से अभिषेक गुप्ता ने साक्ष्य व गवाह पेश किए। कोर्ट ने साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को दोषी करार देते हुए सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें