फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: जिला अस्पताल पहुंचा घायल, नाम-पता बताने के बाद तोड़ दिया दम

Mon, 20 Jan 2025 10:49 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में उपचार के लिए पहुंचे 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना शहर कोतवाली पुलिस को दी गई। सीएमएस डा. मदनलाल ने बताया कि इमरजेंसी में सोमवार दोपहर 3:38 बजे एक मरीज आया था, उसके सिर से खून बह रहा था। उसने अपना नाम बृजपाल पुत्र टेढ़ी लाल निवासी नगला पंछी, कुर्रा बताया। कुछ देर में वह बेहोश हो गया। 4:10 बजे करीब उसकी मौत हो गई। पुलिस को शव के बारे में जानकारी दे दी है। उसके सिर में चोट कैसे लगी व उसे अस्पताल तक उसे कौन लाया। इस संबंध में पता नहीं चला है। पुलिस के जरिये परिजन की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें