फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: खट-खट गैंग के तीन शातिर गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद किए 11 मोबाइल; लाखों में कीमत

Sat, 16 Nov 2024 03:51 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के थाना कमला नगर की पुलिस ने खटखट गैंग के तीन शातिरों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से पुलिस ने 11 मोबाइल भी बरामद किए हैं। 
 
विज्ञापन
खट-खट गैंग के तीन शातिर गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में खटखट गैंग के तीन शातिरों को पुलिस ने दबोच लिया। इस गैंग के सदस्य कार का दरवाजा खटखटा कर मोबाइल उड़ाने में माहिर हैं। पूछताछ में जानकारी मिली है कि ये गैंग आगरा के अलावा कई अन्य राज्यों में भी इसी तरह वारदातों को अंजाम देता है। 
विज्ञापन





एसीपी हेमंत कुमार ने बताया कि एसओजी, सर्विलांस और थाना कमला नगर पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई कर खटखट गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। यह गैंग वाहन चालकों एवं कार चालकों को रोककर उनका दरवाजा खटखटा था और उनके मोबाइल छीनकर भाग जाता था। एसीपी ने बताया कि गैंग के कुछ सदस्य चालक को अपनी बातों में उलझा लेते थे, वहीं दूसरे सदस्य इतनी देर में कार में रखे हुए मोबाइल पार कर देते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन



एसीपी ने बताया कि तीनों शातिरों से 11 मोबाइल बरामद किए हैं, जिनकी क़ीमत आठ लाख रुपये बताई जा रही है। उन्होंने बताया कि इन बदमाशों का नेटवर्क आगरा तक ही सीमित नहीं है, बल्कि ताज नगरी और पड़ोसी जनपद ही नहीं, बल्कि कई राज्यों में फैला हुआ है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें