फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देव दिवाली 2024: सवा लाख दीपकों से जगमग हुआ हरि की पौड़ी का घाट, दिखा अद्भुत दृश्य

Sat, 16 Nov 2024 03:15 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासंगज

सार

देव दिवाली के अवसर पर सोरोंजी में हरि की पौड़ी किनारे सवा लाख दीप जलाए गए। दीप प्रज्जवलन के दौरान मंदिर सेवायतों द्वारा बजाए गए शंख व घंटों की गूंज से वातावरण पूरी तरह धर्ममय हो गया।
 
विज्ञापन
देव दिवाली - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तीर्थनगरी सोरोंजी में देव दिवाली के अवसर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ व कुटुंब प्रबोधन के तत्वावधान में हरि की पौड़ी किनारे सवा लाख दीप जलाए गए। हरि की पौड़ी के सभी 12 घाटों पर विहिप, बजरंग दल, ब्राह्मण कल्याण सभा, भाजपा, गंगा समग्र, नमामि गंगे, धर्मयात्रा महासंघ, तुलसी आरती मंडल आदि संगठनों के कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्ण सहभागिता की गई।
विज्ञापन


दीप प्रज्जवलन के दौरान मंदिर सेवायतों द्वारा बजाए गए शंख व घंटों की गूंज से वातावरण पूरी तरह धर्ममय हो गया। वराह घाट पर भजन संध्या का आयोजन किया गया। इसमें गायकों ने गीत गाकर वातावरण में भक्ति रस घोल दिया। इस अवसर शिक्षा सेवा चयन आयोग के सदस्य डॉ. राधाकृष्ण दीक्षित, नगर पालिका अध्यक्ष रामेश्वर दयाल महेरे, जिला कार्यवाह शिवांशु दुबे, नगर संघ चालक डॉ. एनपी सिंह हल्दिया, बजरंग दल नगर संयोजक गोविंद महेरे, विहिप नगर अध्यक्ष राजेंद्र मौर्य, बीजेपी नगर अध्यक्ष संजय दुबे, आदित्य दुबे, बृजेश उपाध्याय आदि मौजूद रहे।

वहीं ब्राह्मण कल्याण सभा ने भगवान वराह मंदिर प्रांगण में दीपोत्सव मनाया। इस दौरान सभा के अध्यक्ष शरद कुमार पांडे, प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार दीक्षित, शिव बेंदेल, हरिओम पचौरी, जयप्रकाश त्रिवेदी, सोमदत्त पाठक, राधेमोहन झा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें