फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कोहरे से प्रभावित होने लगा जनजीवन

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। कोहरे के कारण लंबी दूरी की ट्रेनें एवं बसों का संचालन भी प्रभावित होने लगा है। तीन ट्रेनें बिलंब से जंक्शन पर पहुंची। वहीं सुबह के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन

सुबह के समय काफी कोहरा रहा। जिसको असर यातायात पर पड़ा। गोरखपुर - बांद्रा टर्मिनल ट्रेन 1 घंटा 31 मिनट, शिकोहाबाद कासगंज पैसेंजर 41 मिनट एवं लालकुंआ - कासगंज पैसेंजर 12 मिनट की देरी से जंक्शन पर पहुंची, जिससे इस ट्रेन से कासगंज आने वाले यात्री बिलंब से अपने घरों को आ सके। वहीं गोरखपुर बांद्रा ट्रेन से अन्य स्टेशनों की ओर जाने वाले यात्रियों का ट्रेन का इंतजार करना पड़ा। वहीं आगरा बरेली मार्ग पर चलने वाली बसें भी देरी से डिपो पर पहुंची। कोहरे के चलते सुबह के समय टहलने जाने वाले लोग घरों से नहीं निकले, जिससे मार्ग सूने नजर आए। वहीं वाहन चालकों को भी कोहरे के चलते परेशानी महसूस हुई। सुबह के समय न्यूनतम पारा 7 डिग्री पर बना रहा। धूप निकलने के बाद भी लोगों को ठंड से राहत नहीं मिल सकी। दिन भर ठंडी हवा के झोंके चुभन महसूस कराते रहे। दोपहर के समय अधिकतम पारा 22 डिग्री तक रहा। लोग जगह - जगह अलाव जलाकर ठंड से राहत पाने की कोशिश में जुटे रहे। सांय 4 बजे के बाद फिर से कोहरे की धुंध छाने लगी। इसी के साथ पारा फिर से गिरना शुरू हो गया। मौसम में ठंड बढ़ जाने से लोग जल्द ही अपने घरों की ओर लौटने लगे।
कोहरे का असर बसों के संचालन पर पड़ा है। लंबी दूरी की बसें देर से पहुंच रही हैँ। बरेली आगरा मार्ग की बसें प्रभावित हो रही हैं। ब्रजेश कुमार, बस संचालन प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें