फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक भर्ती घोटाला: मथुरा में 10 हजार के इनामी फर्जी शिक्षक सहित चार गिरफ्तार

Mon, 13 Sep 2021 12:06 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा

सार

पुलिस के मुताबिक मथुरा निवासी कुलदीप कुमार पर 2017-18 की शिक्षक भर्ती घोटाले में 10 हजार का इनाम एसएसपी ने घोषित किया था। कुलदीप ने 2017 में फर्जी दस्तावेज से नियुक्ति पाई थी।
विज्ञापन
थाना नौहझील में तीनों आरोपी शिक्षक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा में बेसिक शिक्षा के बहुचर्चित शिक्षक भर्ती घोटाले का हिस्सा रहा इनामी कुलदीप कुमार को थाना शेरगढ़ पुलिस ने पकड़ लिया है। इसके अलावा तीन और फर्जी शिक्षक पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। पुलिस के मुताबिक मथुरा निवासी कुलदीप कुमार पर 2017-18 की शिक्षक भर्ती घोटाले में 10 हजार का इनाम एसएसपी ने घोषित किया था। कुलदीप ने 2017 में फर्जी दस्तावेज से नियुक्ति पाई थी। 2018 में इसके खिलाफ तत्कालीन बीएसए ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 

विज्ञापन


इसके अलावा रविवार को नौहझील पुलिस ने तीन ओर फर्जी शिक्षक पकड़े हैं, जिन्हें जेल भेज दिया है। इसमें लोकेश कुमार निवासी गुलालपुर थाना शेरगढ़, विपिन सिंह निवासी मायाराम गढ़ी थाना खैर जिला अलीगढ़, मुरारी पायला उर्फ पायाला निवासी गुलालपुर थाना शेरगढ़ शामिल हैं। 

यमुना एक्सप्रेसवे के बाजना कट पर कही जाने के लिए खड़े थे, जिन्हें पुलिस ने चेकिंग के दौरान रविवार को गिरफ्तार कर लिया। यह तीनों आरोपी थाना गोवर्धन, थाना नौहझील में फर्जी नियुक्ति को लेकर दर्ज मुकदमों में वांछित थे। प्रभारी निरीक्षक नौहझील सधुवनराम गौतम ने तीनों को जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें