फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शास्त्रीपुरम में लपटों से घिरा तीन मंजिला घर

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा।शास्त्रीपुरम स्थित 132 केवी विद्युत उप केंद्र के ब्लाक ए में मंगलवार रात को कृष्ण कुमार यादव की कोठी में आग लग गई। घर में कोई मौजूद नहीं था। सूचना पर पहुंची दमकल ने तकरीबन एक घंटे में आग पर काबू पाया। तब तक काफी सामान जल चुका था। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट होने की आशंका है।
विज्ञापन

घटना रात तकरीबन नौ बजे की है। कोठी 132 केवी विद्युत उप केंद्र के पास है। पहली मंजिल पर फैक्टरी कर्मचारी देव परिवार सहित किराये पर रहता है। देव परिवार के साथ बाहर गए थे। कॉलोनी के लोगों ने पुलिस को बताया कि कोठी बंद थी। रात में पहली मंजिल पर लपटें उठती दिखीं। कुछ ही देर में दूसरी मंजिल पर भी आग पहुंच गई थी। दमकल ने एक घंटे में आग बुझाई। पुलिस का कहना है कि आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट हो सकता है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें