फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: किराया नहीं देने पर छीपीटोला में तीन दुकानों पर जड़े ताले

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। नगर निगम ने किराया नहीं देने पर बुधवार को छीपीटोला स्थित महावीर मार्केट में तीन दुकानों पर ताले जड़ दिए। इससे बकाएदारों में खलबली मच गई। हालांकि, एक दुकानदार ने मौके पर ही भुगतान किया तो उसकी दुकान खोल दी गई।
विज्ञापन

सहायक नगर आयुक्त श्रद्धा पांडेय ने बताया कि कार्रवाई में कुल 7,91,830 रुपये के राजस्व की वसूली की गई। दुकान संख्या 49 के किराएदार मुकेश कुमार पर बकाया 67,768 रुपये और दुकान संख्या 68 के जवाहर लाल पर 76,885 रुपये बकाया होने पर कार्रवाई की गई। बार-बार नोटिस और चेतावनी के बावजूद किराया जमा न करने पर टीम ने दोनों दुकानों को बंद कराकर उन पर ताले लगा दिए। दुकान संख्या 35 के किराएदार ने मौके पर ही 30,000 रुपये जमा किए।

हर साल सवा करोड़ का राजस्व

नगर निगम के रिकॉर्ड के अनुसार, शहरभर में लगभग 880 दुकानें किराए पर दी गई हैं। इन दुकानों से निगम को सालाना करीब सवा करोड़ रुपये का राजस्व मिलता है। इसके बावजूद, एक बड़ा तबका लंबे समय से किराया दबाए बैठा है। सहायक नगर आयुक्त का कहना है कि बकाएदारों के खिलाफ अभियान चलता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें