फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: जियो मार्ट गोदाम लूट मामले में मुठभेड़ के बाद तीन लुटेरे गिरफ्तार, दो को लगी गोली, दो आरोपी हुए फरार

Tue, 28 Mar 2023 06:54 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

घायल अभियुक्तों को सीएचसी खंदौली प्राथमिक उपचार के लिए रवाना किया गया है। दो बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे।
विज्ञापन
मुठभेड़ के बाद तीन लुटेरे गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना एत्मादपुर के कुबेरपुर में जियो मार्ट के गोदाम लूट के मामले में पुलिस ने सोमवार रात को 3:00 बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। बचने के लिए दो बदमाशों ने फायरिंग की। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में वह गोली लगने से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

 
डीसीपी पश्चिमी सोनम कुमार के मुताबिक, बदमाशों की धरपकड़ के लिए एसओजी प्रभारी कुलदीप दीक्षित और सर्विलांस की टीम के साथ खंदौली और एत्मादपुर की पुलिस लगी हुई थी। सोमवार रात को पुलिस को सफलता मिली। पकड़े गए आरोपियों में मुठभेड़ में दो अभियुक्त अमन व अजय के दाहिने पैर में गोली लगी है। एक अन्य प्रवीन को गिरफ्तार किया गया है, जिनसे तीन लाख दस हजार नकद, तीन तमंचा, चार कारतूस बरामद किये गए हैं।

ये भी पढ़ें -  Agra: कॉल करके किया पता घर पर नहीं है व्यवसायी; वृद्ध मां के साथ की लूट; परिचित ही निकला लुटेरा

विज्ञापन
विज्ञापन

दो बदमाशों को मिला अंधेरे का फायदा

घायल अभियुक्तों को सीएचसी खंदौली प्राथमिक उपचार के लिए रवाना किया गया है। दो बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। फरार आरोपियों में एक जितेंद्र त्यागी है। अमन और प्रवीण बरहन के रहने वाले हैं। दोनों पूर्व कर्मचारी हैं। उन्होंने ही लूट की योजना बनाई थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें