कासगंज। जिला में दो युवकों सहित तीन लोग कोरोना संक्रमित निकल आए। इनको होम आइसोलेट किया गया है। अब तक 14 नए संक्रमित निकल चुके हैं, जिससे इनका आंकड़ा बढ़कर 4,952 हो गया है।
जिले में आठ दिन पहले एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित निकला था। इसके बाद शनिवार को प्राप्त हुई आरटीपीसीआर रिपोर्ट में गंजडुंडवारा के भगना में 50 वर्षीय व्यक्ति, नगला आशानंद में 23 वर्षीय युवक, सोरों के कटरा में 20 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित निकला। कोरोना संक्रमितों की रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम हरकत में आ गई। टीम ने तीनों संक्रमितों को आइसोलेट कर दिया। जबकि आठ दिन पहले संक्रमित निकला व्यक्ति स्वस्थ हो गया। विभाग के द्वारा एंटीजन से 707 जांच की, जिसमें कोई संक्रमित नहीं निकला। 772 सैंपल आरटीपीसीआर जांच को लिए गए। इनको प्रयोगशाला भेजा गया है। सीएमओ डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि संक्रमित निकले लोगों के परिजन व संपर्क में आए लोगों के सैंपल लिए जाएंगे। कोरोना से बचने के लिए गाइड लाइन का पालन करें। मास्क लगाकर ही घर से बाहर निकलें। टीकाकरण अवश्य कराएं, जिससे कोरोना से बचाव हो सके।
कम नहीं हो रही लापरवाही
कासगंज। कोरोना की चौथी लहर का खतरा लगातार बना हुआ है। प्रदेश में लगातार मामले बढ़ रहे हैं। जिला में भी संक्रमित समाने आ रहे हैं, लेकिन लोगों की लापरवाही कम नहीं हो रही। लोग बिना मास्क के ही बाजारों में घूमते रहते हैं।