फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिशंकरी पौध आज से रोपित की जाएंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिले की सभी 423 ग्राम पंचायतों में हरिशंकरी की पौध लगाने का काम आज से शुरू होगा। यह पौध अमृत वन स्थापित होने वाले स्थान पर रोपित होंगी। इसके लिए वन विभाग ने जिला पंचायत राज विभाग के माध्यम से हरिशंकरी की पौधरोपण की व्यवस्थाएं की हैं। वन विभाग ने ग्राम पंचायतों में जिला पंचायत राज विभाग को हरिशंकरी की स्थापना की जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन

पीपल, बरगद और पाखड़ की पौध एक ही गड्ढे में त्रिभुज आकार में रोपित की जाएंगी। एक साथ तीन पौधों के रोपण होने को हरिशंकरी माना जाता है। इन पौधों के पर्यावरण व धार्मिक महत्व को देखते हुए शासन के निर्देश पर यह रोपण किया जा रहा है। सभी ग्राम पंचायतों में एक-एक हरिशंकरी बनेगी। यह ऐसे स्थान पर बनाई जाएगी, जो स्थान ग्राम पंचायत के स्वामित्व का हो। जहां इन पौधों के वृक्ष का रूप लेने पर लोगों को इन वृक्षों से छाया भी मिल सके। वहीं, पक्षियों को भी बसेरे का सुरक्षित स्थान मिल पाएगा।
हरिशंकरी पौधरोपण में रखें सावधानी
कासगंज। डीएफओ हरि प्रकाश शुक्ला ने हरिशंकरी पौधरोपण के लिए जरूरी ऐहतियात रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया है कि जहंा हरिशंकरी स्थापित हो वहां एक मीटर व्यास का 60 सेंटीमीटर गहरा गड्ढा खोदा जाएगा। इसमें पीपल, बरगद व पाखड़ के पौधे त्रिभुज आकार में रोपित होंगे। पीपल, बरगद और पाखड़ की पौध सावधानीपूर्वक पॉलीबैग से निकाली जाए, जिससे पौधों की जड़ की मिट्टी न टूट पाए। गोबर की खाद डाली जाए और पौधों की मिट्टी के ऊपर दबाव न दिया जाए, जिससे जड़ों को नुकसान न पहुंचे और इसके बाद पानी पौध में लगाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें