आगरा के बरहन में मंगलवार शाम को बड़ा हादसा हो गया। यहां सीवर टैंक की सफाई करने उतरे सात लोगों में से तीन की जहरीली गैस से दम घुटने से मौत हो गई।
चार लोगों की हालत गंभीर है। चारों को एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। मृतकों में पिता और दो पुत्र शामिल हैं। ये लोग मंगलवार रात आठ बजे सीवर टैंक की सफाई के लिए उतरे थे।
कस्बा के अशोक नगर में हीरा सिंह कुशवाहा के साथ उनके बेटे यशपाल और हेमंत टैंक में उतरे। इनके बाद गया प्रसाद, चरन सिंह, कोमल सिंह, मनोज वाल्मीकि उतर गए। ये लोग किसान मजदूर हैं।