फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्त ने दिया था लूट की वारदात का अंजाम, मास्टरमाइंड समेत तीन गिरफ्तार

Mon, 28 Jan 2019 07:37 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
पुलिस ने किया लूटकांड का खुलासा
विज्ञापन

मथुरा जिले में एक माह पहले घर में घुसकर महिला से लाखों रुपये की लूटपाट का खुलासा पुलिस ने किया है। लुटेरा कोई और नहीं बल्कि महिला के पति का दोस्त निकला। पुलिस ने मास्टरमाइंड सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन

 
सुरीर क्षेत्र के गांव कराहरी में एक माह पहले बदमाशों ने घर में घुसकर महिला से लाखों रुपये की लूटपाट की थी। मामले का खुलासा करते हुए तीन लुटेरों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से लूटी नकदी और मोबाइल बरामद किए हैं। 

लूट का मास्टरमाइंड महिला के पति के दोस्त वीरेंद्र पर काफी कर्ज है। पूछताछ में सामने आया है कि कर्ज के चलते उसने लूट का ताना-बाना बुन डाला। अपने दोस्त के घर को भी निशाना। उसने दो साथियों के साथ मिलकर वारदात की थी।  
विज्ञापन


एसपी देहात आदित्य शुक्ला ने बताया कि कोतवाली प्रभारी महेंद्र ने तीन लुटेरों को दबोचा है। पकड़े गए आगरा के नगला पदी निवासी नवरत्न, आगरा के नगरिया निवासी विकास और सुरीर के गांव कराहरी निवासी वीरेंद्र उर्फ राधे है।

इनके पास से 25 हजार की नकदी, मोबाइल, जेवरात बरामद किए गए हैं। पीड़ित विश्वेंद्र के दोस्त वीरेंद्र ने लूट की साजिश रची। कर्ज के चलते दोस्त के घर में लुटेरों को भेजकर लूट की वारदात कराई। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें