फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: निमोनिया और सांस की दिक्कत से पीड़ित बच्चे सहित तीन मरीजों ने तोड़ा दम

Sat, 26 Oct 2024 11:09 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
जिला अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ के पास उपचार के लिए पहुंचे बच्चे।
विज्ञापन
मैनपुरी। बदलता मौसम बच्चों और बुजुर्गों के लिए आफत बन रहा है। बड़ी संख्या में बच्चे और बुजुर्ग अस्पतालों में पहुंच रहे हैं। शनिवार को जिला अस्पताल पहुंची एक बच्ची सहित तीन मरीजों की मौत हो गई। वहीं सात मरीजों को हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ दिखाई दे रही है। सर्दी, जुकाम के साथ ही निमोनिया और सांस के मरीजों की दिक्कतें बढ़ चली हैं। दन्नाहार थाना क्षेत्र के नगला कोंडर निवासी वंदना (8 माह) पुत्री पवन कुमार को पिछले कुछ दिनों से निमोनिया की दिक्कत थी। परिजन उसका एक निजी डाॅक्टर के यहां उपचार करा रहे थे। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे लेकर शनिवार की सुबह जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
दन्नाहार थाना क्षेत्र के गांव भागपुर निवासी रेशमा देवी (60) पत्नी बालकिशन को पिछले कुछ दिनों से दमा की दिक्कत थी। शुक्रवार को उन्हें सांस लेने में दिक्कत हुई। परिजन ने उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। एलाऊ थाना क्षेत्र के गांव हविलिया निवासी चंद्रप्रकाश (83) को शुगर की दिक्कत थी। शनिवार को हालत बिड़ने पर परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. मदनलाल का कहना था अस्पताल में भर्ती एक मरीज की मौत हुई है उन्हें गंभीर हालत में भर्ती कराया गया था। बच्चे सहित दो अन्य मरीज मृत अवस्था में ही अस्पताल लाए गए थे।
विज्ञापन


बच्चों और बुजुर्गों के लिए बरतें ये सावधानियां
- रात को सोते समय कूलर या पंखे न चलाएं
- धूल और धुआं से दूरी बनाकर रखें
- दमा के मरीज हर समय दवा उपलब्ध रखें
- सर्दी-जुकाम होने पर तुरंत विशेषज्ञ डॉक्टर से उपचार दिलाएं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें