फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी: गांव करीमगंज में नहीं थम बुखार का कहर, एक दिन में तीन मरीजों ने तोड़ा दम

Sat, 26 Sep 2020 12:25 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी

सार

  • करीमगंज में एक महीने के अंदर पांच सौ के करीब बुखार के मरीज मिल चुके हैं। अब तक 17 मरीजों की मौत हो चुकी है। 
विज्ञापन
ग्रामीणों को वितरित की गईं दवाइयां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी जिले के गांव करीमगंज में बुखार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा। शुक्रवार को बुखार से पीड़ित गांव की तीन मरीजों की मौत हो गई। इससे गांव में मरने वालों की संख्या 17 हो गई है। 400 से ज्यादा लोग बीमार हो चुके हैं। यह आंकड़ा एक महीने का है। बुखार के मरीजों का उपचार सरकारी और निजी अस्पतालों में चल रहा है।

विज्ञापन

 
शुक्रवार सुबह करीमगंज निवासी 75 वर्षीय संतकुमार की मौत हो गई। परिजनों के अनुसार वह पिछले एक सप्ताह से बुखार से पीड़ित थे। 55 वर्षीय मनोज कुमारी पत्नी राजाराम पाल मैनपुरी के एक निजी अस्पताल में इलाज करवा रही थी। शुक्रवार सुबह उनकी भी मौत हो गई। 55 वर्षीय मलखान सिंह पिछले कुछ दिनों से बुखार से पीड़ित थे। वह फर्रुखाबाद के एक निजी अस्पताल में इलाज करवा रहे थे। शुक्रवार दोपहर उन्होंने भी दम तोड़ दिया। 


अस्थाई अस्पताल में 18 मरीजों को दिया उपचार 

करीमगंज में एक महीने के अंदर पांच सौ के करीब बुखार के मरीज मिल चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग गांव के परिषदीय स्कूल में अस्थाई अस्पताल संचालित कर मरीजों को इलाज दे रहा है। शुक्रवार को यहां 18 मरीजों का इलाज किया गया। 15 मरीजों की सीबीसी जांच कराई गई। यहां डॉ. पपेंद्र कुमार, डॉ. आनंद किशोर, रवींद्र सिंह गौर, सर्फराज, मुकेश यादव, अभिषेक यादव आदि लोग मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. एके पांडेय ने बताया कि करीमगंज में डॉक्टरों की टीम कैंप करके मरीजों का उपचार कर रही है। गांव में मरीजों की संख्या में कमी आई है। बुखार से पीड़ित तीन लोगों की मौत के बारे में जानकारी मिली है। 

ग्राम पंचायत ने कराया दवा का छिड़काव 

बिछवां क्षेत्र में डेंगू बुखार के मरीज मिलने के कारण ग्राम पंचायत की ओर से गांव धारापुर, नगला इमिलिया में फॉगिंग और डीडीटी का छिड़काव कराया। प्रधान के सहयोगी ने बताया कि यह कार्य पांच दिन तक किया जाएगा। कस्बे में कैंप लगाकर 72 लोगों की कोरोना जांच के लिए नमूने लिए गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें