फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हार्ट अटैक से तीन मरीजों की मौत, दो को किया गया रेफर

विज्ञापन
जिला अस्पताल में मरीजों की जांच करते डॉक्टर - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। गलन भरी सर्दी के बीच जिले में हार्ट के मरीजों की परेशानी बढ़ती जा रही हैं। 24 घंटे में जिले के अलग-अलग क्षेत्रों के रहने वाले तीन लोगों की हार्टअटैक से मौत हो गई। वहीं पेटदर्द से पीड़ित एक युवक की अस्पताल पहुंचने से पहले मौत हो गई। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में 11 मरीजों को भर्ती कराया गया। दो मरीजों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में मरीजों की भीड़ रही। हार्ट की बीमारियों से संबंधित 11 मरीज जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराए गए। यहां से दो मरीजों को गंभीर हालत देखते हुए मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया। कस्बा बेवर निवासी 63 वर्षीय महेंद्र सिंह को बृहस्पतिवार की रात अचानक हार्ट अटैक पड़ा परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
करहल थाना क्षेत्र के दौलतपुर निवासी ब्रह्मनंद तिवारी को बृहस्पतिवार की रात सीने में तेज दर्द के साथ हार्ट अटैक पड़ा परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला धारऊ निवासी रामदीन के 45 वर्षीय पुत्र सीताराम को शुक्रवार की सुबह हार्ट अटैक पड़ा परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

जनपद फिरोजाबाद के थाना जसराना क्षेत्र के गांव पदवन निवासी चरन सिंह का 22 वर्षीय पुत्र अर्जुन कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित भोजपुरा में अपने मामा के घर आया हुआ था। शुक्रवार की सुबह अचानक उसे तेज पेटदर्द उठा। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें