फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्थमा मरीजों के लिए जानलेवा बनी बरसात, तीन मौत से सनसनी

Fri, 02 Aug 2019 12:07 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
विज्ञापन
जिला अस्पताल में चिकित्सकों से परामर्श लेते अस्थमा के मरीज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बरसात अस्थमा के मरीजों के लिए संकट बन रहा है। इसके चलते मरीजों की संख्या बढ़ गई है। जिला अस्पताल में पहुंचे अस्थमा से पीड़ित तीन मरीजों की मौत हो गई। वहीं, एक अन्य मरीज ने एनीमिया से पीड़ित होने के कारण चार दिन बाद जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन


गुरुवार को जिला अस्पताल में सुबह से ही मरीजों की भीड़ रही। यहां 900 से अधिक मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया, जबकि 22 मरीजों को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया। गांव असूली निवासी अहवरन सिंह (60) को सीवर एनीमिया की दिक्कत होने पर 28 जुलाई को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां उपचार के दौरान बुधवार की रात अहवरन सिंह की मौत हो गई।

बिछवां थाना क्षेत्र के गांव जैली-जिरौली निवासी वीरेंद्र सिंह (70), एलाऊ थाना क्षेत्र के गांव प्रेम नगरिया निवासी वीरेंद्र सिंह (75) और औंछा थाना क्षेत्र के गांव रुरिया निवासी राधेश्याम (65) को अस्थमा की दिक्कत बढ़ गई थी। परिजन बुधवार की रात उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ईएमओ (आपातकालीन चिकित्सा अधिकारी) डॉ. राजकुमार ने बताया कि तीन मरीजों को मृत अवस्था में लाया गया था। वहीं डॉ. जेजे राम का कहना था कि अहवरन के फेंफड़ों में संक्रमण के साथ एनीमिया हो गई थी। उन्हें बचाने का हर संभव प्रयास किया गया था। उन्हें सैफई ले जाने की सलाह भी दी गई थी लेकिन परिजन नहीं ले गए।  

अस्थमा के कारण 
-धूम्रपान करना 
-अधिक तेल युक्त चीजें खाना 
- धूल मिट्टी में अधिक देर तक काम करना 
- अधिक चिंता करने से भी अस्थमा हो सकता है 
-प्रदूषित स्थान पर निवास करना 

अस्थमा के लक्षण 
-सांस फूलना 
- छाती से आवाज आना 
- छाती में कफ जमा होना 
- सांस लेने में अचानक दिक्कत होना 
- घबराहट महसूस होना 
-चलने में दिक्कत होना 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें