फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान में ट्रॉला से टकराई कार, पिता-पुत्र और नातिन की मौत, मैनपुरी लौट रहा था परिवार

Sat, 11 May 2019 06:53 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त हुई कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राजस्थान के बारां क्षेत्र में एनएच 27 पर हुए सड़क हादसे में मैनपुरी जनपद के थाना बिछवां क्षेत्र निवासी एक परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी लोग अपने गांव औरंध आ रहे थे।
विज्ञापन


थाना बिछवां क्षेत्र के गांव औरंध निवासी सेना के रिटायर्ड सूबेदार 68 वर्षीय नरेश सिंह चौहान गांव में ही रह कर खेतीबाड़ी देखते थे। करीब तीन माह पूर्व पत्नी की मौत हो गई। इसके बाद अहमदाबाद में रह रहा बैंककर्मी 44 वर्षीय पुत्र संदीप चौहान उन्हें अपने साथ ले गए। 

फसल के काटे जाने का समय नजदीक आ गया था। इसके चलते संदीप पिता नरेश चौहान, 43 वर्षीय पत्नी दुर्गेश नंदनी, 17 वर्षीय पुत्र आर्यन और 14 वर्षीय पुत्री अनामिका के साथ कार से गांव औरंध आ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्राला से टकराई कार

परिजनों ने बताया कि राजस्थान के बारां क्षेत्र में शनिवार सुबह उनकी कार एनएच 27 पर खड़े ट्राला से टकरा गई। इसके बाद अनियंत्रित हुई कार नीचे खंदी में जा गिरी। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। 

बारां थाना पुलिस भी मौके पर आकर राहत कार्य में जुट गई। हादसे में नरेश चौहान, संदीप चौहान और अनामिका की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं गंभीर घायल दुर्गेश नंदनी और आर्यन को गंभीर हालत में अस्पताल भेजा गया। वहां उनका उपचार चल रहा है। 

सड़क हादसे में परिवार के तीन लोगों की मौत के बाद गांव औरंध में मातम पसर गया है। गांव में पीड़ित परिवार के नाम पर अभी किसी की मौजूदगी नहीं है। रिश्तेदार भी राजस्थान गए हुए थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें