फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आगरा कमिश्नरेट में बनेंगे तीन नए थाने, दो हिस्सों में सिटी जोन; पुलिसिंग में होने जा रहे ये बड़े बदलाव

Tue, 04 Feb 2025 09:53 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में कानून व्यवस्था की स्थिति सुधारने के लिए एकता, बुंदू कटरा और रुनकता चाैकी को थाना बनाने का प्रस्ताव है। तीन नए थाने बनने पर सिटी जोन में थानों की संख्या 25 हो जाएगी। 
 
विज्ञापन
आगरा पुलिस, पुलिस आयुक्त - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में कानून व्यवस्था की स्थिति को और मजबूत करने के लिए तीन नए थानों का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। बुंदू कटरा और एकता चौकी पर थाना बनाने के लिए पर्याप्त भूमि हैं। रुनकता के लिए जमीन का अभी अंतिम निर्णय लिया जाना है। जमीन मिलने पर प्रस्ताव को हरी झंडी मिल जाएगी। तीन नए थाने बनने पर सिटी जोन में थानों की संख्या 25 हो जाएगी। कमिश्नरेट प्रणाली के किसी जिले के जोन में इतने थाने नहीं हैं। इस स्थिति में आगरा कमिश्नरेट का सिटी जोन भी दो हिस्सों में बांट जाएगा।
विज्ञापन


पुलिस आयुक्त जे रविंदर गाैड ने बताया कि सिकंदरा में रुनकता, सदर में बुंदू कटरा और ताजगंज में एकता चाैकी क्षेत्र का काफी विस्तार हो चुका है। नई काॅलोनियां बन गई हैं। इन इलाकों की आबादी भी 1 लाख से अधिक है। कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए काफी समय से इन इलाकों में थाने बनाए जाने की जरूरत महसूस की जा रही थी। इस पर ही मुख्यालय प्रस्ताव भेजा गया है।

बुंदू कटरा और एकता चौकी पर थाना बनाने के लिए पर्याप्त भूमि हैं। दोनों थानों की इमारत बहुमंजिला होगी। रुनकता के लिए भूमि तय नहीं है। प्रस्तावित रुनकता थाने के लिए भूमि नहीं मिल रही है। इसके लिए हाईवे किनारे जमीन तलाश रहे हैं। हाईवे पर आपराधिक घटनाओं से लेकर हादसे तक होते रहते हैं।
विज्ञापन


अभी हैं 22 थाने
पुलिस कमिश्नरेट के सिटी जोन में वर्तमान में 22 थाने हैं। इसके अलावा पर्यटन, साइबर क्राइम, ताज सुरक्षा, मानव तस्करी निरोधक एवं महिला थाना भी हैं। इनमें 6 सर्किल आते हैं। 3 नए थाने बनने से यह संख्या 25 हो जाएगी। कमिश्नरेट में वर्तमान में सिटी, पूर्वी एवं पश्चिमी तीन जोन हैं। तीन और नए थाने बनने पर सिटी जोन को दो हिस्सों में बांटा जाएगा। भविष्य में इन जोन का नाम क्या रखा जाए, इसे लेकर अभी तय नहीं हुआ है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें