फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में तीन और मिले संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। शुक्रवार को जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में तीन कोरोना संक्रमित मिले। तीनों को सीएमओ के निर्देश पर होम आइसोलेट किया गया है। इसके साथ ही जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 9938 पहुंच गई है।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिले के गांव पुडरी, शहर के मोहल्ला शिव नगर और कलीपुर में एक-एक संक्रमित मिला। सीएमओ डॉ. एके पांडेय के निर्देश पर तीनों को होम आइसोलेट किया गया है। जिले में होम आइसोलेट दो करोना संक्रमित शुक्रवार को ठीक हो गए। इसके साथ ही जिले में एक्टिव केस की संख्या घटकर 89 रह गई है। सीएमओ डॉ. एके पांडेय ने जिले के लोगों से अपील की है कि यदि जरा भी कोरोना के लक्षण दिखते हैं तो जांच कराएं। 18 साल से अधिक उम्र के लोग टीकाकरण कराएं।
कुरावली में 710 लोगों को लगाया टीका
कुरावली। विकास खंड क्षेत्र में चिकित्साधीक्षक डॉ. मुनेंद्र सिंह चौहान की देखरेख में टीकाकरण किया गया। गांव जमलापुर, तिलोकपुर, नौरंगपुर, बरखेड़ा, निजामपुर, अशोकपुर, सोनई, अशोकपुर खटकानी पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 710 लोगों को कोरोना से बचाव के लिए टीका लगाया।
विज्ञापन

इस दौरान किरण, नीलम शाक्य, सूरजपाल, सुमन यादव, दीपा, आराधना, नीतू वर्मा, अवधेश यादव, उषा देवी, नीतू सागर, मीरा देवी, जयमाला, सोन कुमारी, कुसुमलता, संतोष कुमारी, मुन्नी देवी, मालती देवी स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें