आज चार ऑपरेशन प्रस्तावित, एक की आंख निकाली जानी है
डॉ. अखिल प्रताप ने बताया कि शनिवार को ब्लैक फंगस के चार मरीजों के ऑपरेशन प्रस्तावित हैं। इसमें से एक मरीज की आंख निकाली जानी है। नेत्र रोग विभाग की टीम ऑपरेशन करेगी। मेडिकल कॉलेज में अब तक ब्लैक फंगस के 18 मरीजों के ऑपरेशन किए जा चुके हैं।
रविवार को होगा बड़ा ऑपरेशन
एसएन मेडिकल कॉलेज में रविवार को ब्लैक फंगस के एक मरीज का बड़ा ऑपरेशन प्रस्तावित है। मरीज के गाल की हड्डी निकाली जानी है। मरीज में ब्लैक फंगस का प्रसार अधिक हो गया है। मरीज के परिवार के लोगों ने ऑपरेशन कराने के लिए सहमति दे दी है।