बच्ची की मौत के बाद बंगाली क्लीनिक पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी जनपद के किशनी में झोलाछाप ने बृहस्पतिवार दोपहर तीन महीने की बच्ची को चीरा लगा दिया। हालत बिगड़ने पर उसकी मौत हो गई। परिजनों ने गलत उपचार का आरोप लगाते हुए हंगामा किया और उसे पीट दिया।
जानकारी पर पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची। क्लीनिक संचालक को झोलाछाप बताते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने क्लीनिक को सील कर दिया। वहीं पुलिस ने पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की है।
किशनी के मोहल्ला गढ़ी निवासी राहुल कुमार की तीन माह की पुत्री मानवी की जांघ में फुंसी निकली थी। परिजन बृहस्पतिवार को उसे कस्बा स्थित बंगाली क्लीनिक पर ले गए। परिजनों का आरोप है कि उपचार की जगह क्लीनिक संचालक ने चीरा लगा दिया।