फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: मुठभेड़ में दो बदमाश सहित तीन गिरफ्तार, दुकान में चोरी और स्कूटर लूट का खुलासा

Sun, 26 Dec 2021 06:49 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा में चोरी और लूट की वारदात करने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। थाना छत्ता पुलिस ने दुकान में चोरी करने वाले दो बदमाश हाथी घाट पर मुठभेड़ में पकड़े हैं। थाना एत्माद्दौला पुलिस ने स्कूटर लूट करने वाले एक बदमाश को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


लॉयर्स कॉलोनी निवासी राजन लूथरा की मोतीगंज बाजार में जीवनलाल मोहनलाल एंड कंपनी के नाम से दुकान है। 24 दिसंबर को उनकी दुकान के शटर का ताला तोड़कर लैपटॉप चोरी कर लिया गया था। व्यापारी ने मुकदमा दर्ज कराया था। रविवार को हाथी घाट पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने बाइक से आते दो संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया। 

पुलिस ने रोका तो फायरिंग कर भागने लगे
पुलिस के अनुसार बदमाश फायरिंग कर भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर दो को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम सुनील कश्यप और राहुल उर्फ पचपन निवासी गुम्मट हैं। उनका फरार साथी प्रिंस उर्फ चीता पाती हैं। आरोपियों से दो तमंचे, लैपटॉप और बाइक बरामद हुई। बाइक चोरी की है।
विज्ञापन


स्कूटर लूट का आरोपी भी पकड़ा 
थाना एत्माद्दौला के प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र शंकर पांडेय के मुताबिक, 22 दिसंबर को दीपक मिश्रा ने सूचना दी कि वह 20 दिसंबर को मौसेरे भाई के साथ बाजार से घर स्कूटर से आ रहा था। एक फैक्टरी के सामने तीन बदमाशों ने धक्का देकर स्कूटर से गिरा लिया। इसके बाद स्कूटर और मोबाइल लूटकर भाग गए। 

इस पर मुकदमा दर्ज कर विवेचना की गई। शनिवार रात को मछली वाली पुलिया से स्कूटर सहित एक आरोपी को पकड़ लिया। उसने अपना नाम टेढ़ी बगिया निवासी आशीष बताया। उसके पास से स्कूटर, पांच हजार रुपये, दो एटीएम कार्ड और एक मोबाइल मिला। उसके बाकी साथी फरार हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें