फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक से चोरी करने वाले तीन नाबालिग गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
करहल (मैनपुरी)। भारतीय स्टेट बैंक में कुछ दिन पूर्व चोरी करने वाले तीन नाबालिग चोर बुधवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिए, मंगलवार को पुलिस ने माल खरीदने वाले दो कबाड़ी भी गिरफ्तार किए थे। पकड़े गए आरोपियों को बाल कल्याण समिति की सुपुर्दगी में दिया गया है।
विज्ञापन

कस्बा स्थित भारतीय स्टेट बैंक में 24 अप्रैल की रात जंगला तोड़ कर चोरी की वारदात अंजाम दी गई थी। अगले दिन शाखा प्रबंधक अजीत कुमार ने मामला दर्ज कराया था। जिसमें रिकॉर्ड रूम की खिड़की तोड़कर पुराने वाउचर्स, बड़ा कूलर, एसी आउटर आदि सामान चोरी का आरोप लगाया गया था। मंगलवार को पुलिस ने चोरी का सामान खरीदने वाले दो कबाड़ी इदरीश निवासी मोहल्ला मनिहारन व नौशाद अली निवासी मोहल्ला कानूनगोयान को माल बरामद कर जेल भेजा था। प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र कुमार ने बताया कि बुधवार को एक सूचना पर नत्थू सिंह डिग्री कॉलेज के पास से बैंक में चोरी करने वाली तीन नाबालिग चोरों को गिरफ्तार कर लिया गया। तीनों को बाल कल्याण समिति के सुपुर्द किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें