तमंचे से डराकर युवती से सामूहिक दुष्कर्म
तीन पर केस दर्ज, एक आरोपी गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
टूंडला(फिरोजाबाद)। घर से खेत में शौच करने गई युवती से गांव के तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना के 31 मार्च शाम की है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने बुधवार को तीन आरोपियों के विरुद्ध केस कर लिया है। इसमें से एक को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।
मामला थाना पचोखरा क्षेत्र के एक गांव से जुड़ा है। गांव निवासी एक युवती 31 मार्च को देर शाम शौच के लिए गांव के बाहर खेत में गई थी। यहां पहले से घात लगाए बैठे गांव के तीन युवकों ने उसे बुरी नीयत ने दबोच लिया। यहां तमंचे से डराते हुए तीनों ने दुष्कर्म किया। किसी को कुछ भी बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि डर के कारण वह चुप रही। उसके बाद आरोपी उसे धमकी देते हुए गलत काम करने के लिए कई बार बुला चुके हैं। उनकी हरकतें बंद न होने पर थक हारकर उसने पुलिस की शरण ली। यह जानकारी थानाध्यक्ष संजुल पांडे ने दी।