फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासगंज: पार्क में खेलने गए तीन दोस्त हो गए लापता, घर पर साइकिलें छोड़कर निकले; सीसीटीवी में दिखे साथ-साथ

Tue, 04 Aug 2026 10:03 AM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

कासगंज की आवास विकास कॉलोनी में पार्क में खेलने गए तीन नाबालिग दोस्त देर शाम अचानक लापता हो गए। तीनों घर पर अपनी साइकिलें छोड़कर परिजनों को बिना बताए कहीं चले गए। सीसीटीवी फुटेज में तीनों सोरों गेट चौकी की ओर जाते दिखाई दिए हैं, जिसके बाद पुलिस की कई टीमें उनकी तलाश में जुटी हैं।
विज्ञापन
तीनों बच्चों के फाइल फोटो - फोटो : सीसीटीवी से ली गई तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज के आवास विकास कॉलोनी सेक्टर-3 कर्पूरी ठाकुर पार्क के पास से तीन नाबालिग दोस्त संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। तीनों बच्चे सोमवार देर शाम को पार्क में खेलने के बाद घर पर अपनी साइकिलें खड़ी कर परिजन को बिना बताए कहीं चले गए। देर रात तक जब वे घर नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

लापता हुए बच्चों की पहचान अर्णव उर्फ यश (13 वर्ष) पुत्र संदीप कुमार, लव कुश (13 वर्ष) पुत्र मक्खन सिंह और अनी उर्फ लक्की (14 वर्ष) पुत्र दिनेश कुमार के रूप में हुई है। तीनों आपस में पड़ोसी हैं।

घटना की सूचना मिलते ही सदर कोतवाली पुलिस तुरंत हरकत में आई और मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू की। आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगालने पर तीनों बच्चे सोरों गेट चौकी की दिशा में जाते हुए दिखाई दिए हैं। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए चामुंडा मंदिर, कासगंज बाजार, कासगंज रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड समेत कई सार्वजनिक स्थानों पर बच्चों की तलाश की, लेकिन फिलहाल उनका कोई सुराग नहीं मिल सका है।
विज्ञापन


सीओ सदर आंचल चौहान का कहना है कि बच्चों की तलाश की जा रही है। कई पुलिस टीमों को लगा दिया गया है। फिलहाल परिजनों की ओर से कोई लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें