फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: लखनऊ की तर्ज पर आगरा में भी खुलेंगे तीन मसाला मठरी केंद्र,  स्थान चिह्नित करने के दिए निर्देश

Fri, 25 Oct 2024 08:01 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा में मसाला मठरी केंद्र कहां खुलेंगे, इसके लिए मंथन किया गया। मंडलायुक्त ने स्थान चिन्हित करने के निर्देश दिए हैं। 
 
विज्ञापन
मंडलायुक्त की बैठक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में लखनऊ की तर्ज पर  तीन मसाला मठरी केंद्र खुलेंगे। स्वयं सहायता समूह मसाला मठरी बनाएंगी। बृहस्पतिवार को मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी ने आंकाक्षा समिति की बैठक में इन केंद्रों की स्थापना के लिए स्थान चिह्नित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


मसाला मठरी केंद्र के लिए मशीन व अन्य व्यवस्थाएं सीएसआर फंड से होंगी। आंकाक्षा समिति ने मासिक धर्म स्वच्छता के प्रति जन जागृति लाने और सैनेटरी नैपकिन बनाने की इकाई पर चर्चा की। प्रेरणा योजना के तहत पैड निर्माण होगा। ब्लॉक स्तर पर स्वयं सहायता समूह के माध्यम से बिक्री की जाएगी।

मंडलायुक्त ने सीडीओ प्रतिभा सिंह को निर्देश दिए कि 15 दिन में दोनों योजनाओं को धरातल पर उतारा जाए। 9 व 10 नवंबर को लखनऊ महोत्सव में दोनों की स्टॉल लगे। बैठक में समिति उपाध्यक्ष विनीता पाटिल बंगारी, प्रतिमा किशोर, सुभाषिनी पालीवाल, सृष्टि सिंह, सरोज प्रशांत, दीपा रावत, ईशा पालीवाल, रेनुका डंग, किरन सिंह, रितु खंडेलवाल आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें