फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: फौजी और उसके भाई की गोली मारकर हत्या, वृद्धा की भी मौत, गांव में तनाव

Sun, 25 Nov 2018 11:32 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
ललित सिंह का फाइल फोटो
विज्ञापन
फतेहपुर सीकरी के गांव जाजऊ में रविवार की सुबह ताबड़तोड़ फायरिंग कर फौजी और उसके भाई की हत्या कर गई। इस दौरान दूसरे पक्ष की भी एक वृद्धा की मौत हो गई। वहीं छर्रे लगने से दो लोग घायल भी हुए हैं। इन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन




घटना की जांच के लिए खुद एसएसपी मौके पर पहुंचे। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है। फायरिंग करने वाले लोग परिवार सहित गांव से भाग निकले हैं। मामले में पूर्व प्रधान की तहरीर पर आठ लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है। 
विज्ञापन


जाजऊ गांव निवासी पूर्व प्रधान थान सिंह के अनुसार 17 नवंबर को उनके भाई रामबाबू के यहां दावत थी। इसमें परिवार के लोग शामिल नहीं हुए। इसे लेकर आरोपी पक्ष के होमगार्ड महेंद्र सिंह के लोगों ने फब्तियां कसते हुए गाली गलौज की। उस समय हुए झगड़े को लोगों ने शांत करा दिया था।

गांव जाजऊ मं तैनात पुलिस फोर्स - फोटो : अमर उजाला
रविवार सुबह पूर्व प्रधान के पुत्र अनिल सिंह व फौजी ललित सिंह घर में बैठे थे। तभी महेंद्र सिंह, उसके भाई हाकिम सिंह, मुकेश और परिवार के सचिन, बलवीर सिंह, ढोलू, विजय कुमार, सुरेश आ गए। इन लोगों ने गालियां देते हुए अनिल और ललित पर हमला कर दिया। 

होमगार्ड महेंद्र सिंह ने अपनी लाइसेंसी रायफल से अनिल व ललित को गोली मार दी। अनिल के पेट में व ललित के सीने में गोली लगी। बीचबचाव करने आए पड़ोसी गंगा सिंह भी घायल हो गए। अस्पताल ले जाते समय अनिल और ललित की मौत हो गई। 

हमलावर महेंद्र सिंह की मां अतरी देवी (80) की भी लाठी-डंडे के हमले में मौत हुई है। उधर, आरोपी होमगार्ड महेंद्र सिंह का परिवार घरों पर ताले लगाकर भाग निकला, गांव में तीन मौतों के बाद सन्नाटा पसरा हुआ है।
विज्ञापन

गली में बिखरा खून ही खून

घटनास्थल पर पुलिस अफसर - फोटो : अमर उजाला
ताबड़तोड़ फायरिंग में अनिल व फौजी ललित की हत्या के बाद गांव की गली में खून ही खून बिखरा दिखाई दिया। खून के धब्बे देखकर ही वारदात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि विपक्षियों ने किस तरह से दोनों भाइयों को मौत के घाट उतारा है।
 
घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर एसएसपी अमित पाठक, एसपीआरए अखिलेश नारायण, क्षेत्राधिकारी नम्रता श्रीवास्तव फोर्स के साथ पहुंचे। पुलिस अफसरों ने घटनास्थल पर जांच पड़ताल कर ग्रामीणों से जानकारी जुटाई। 
 
शुक्रवार को ही छुट्टी आया था ललित

मामूली से विवाद के बाद फायरिंग में मारे गए फौजी ललित सिंह वर्तमान में दिल्ली में तैनात था। वो शुक्रवार को ही अवकाश लेकर घर आया था। दोनों भाइयों की हत्या के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था। 

फायरिंग कर दोनों भाइयों को मौत के घाट उतारने वाला आरोपी होमगार्ड महेंद्र थाना सीकरी में ही तैनात है। ग्रामीणों ने बताया कि महेंद्र की मां अतरी देवी की मौत भी झगड़े के दौरान चले लाठी लगने से हुई है, वहीं परिवार की कुछ युवतियां भी घायल बताई गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें