फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad: ट्रेन की चपेट में आकर महिला सहित तीन की मौत, झारखंड के युवक की नहीं हो सकी पहचान 

Sun, 10 Jul 2022 05:25 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

तीनों ही घटनाएं अलग-अलग स्थानों पर हुईं। पहली घटना मटसेना की है, जबकि दो घटनाएं फिरोजाबाद रेलवे स्टेशन के पास हुईं। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद में रविवार को तीन स्थानों पर ट्रेन से कटकर महिला समेत तीन लोगों की जान चली गई। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया। 
विज्ञापन


मटसेना थाना क्षेत्र के गांव रशीदपुर कनेटा निवासी सुनीता (45) ने शनिवार रात गांव के पास ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची मटसेना थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। महिला पर दो बेटे और दो बेटी हैं। थानाध्यक्ष मटसेना शैलेंद्र सिंह चौहान का कहना है कि महिला ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या की है। महिला द्वारा आत्महत्या किए जाने का कारण परिजन नहीं बता सके।  

परिजनों को दी गई सूचना

वहीं फिरोजाबाद रेलवे स्टेशन के समीप ट्रेन से गिरकर युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की तलाशी ली तो उसके पास मिले आधार कार्ड पर पुलिस ने परिजन को सूचना दी। जिला अस्पताल आए परिजनों ने मृतक की पहचान जय नारायण निवासी रसूलपुर लालगढ़ी फतेहपुर के रूप में की। थानाध्यक्ष जीआरपी मुकेश कुमार का कहना है कि युवक की मौत ट्रेन से कटकर हुई थी। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया गया है।

नहीं हो सकी शिनाख्त

फिरोजाबाद माल गोदाम के समीप ट्रेन की चपेट में आने एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर जीआरपी फिरोजाबाद भी पहुंच गई। पुलिस ने शव की तलाशी ली तो उसके पास से मोबाइल फोन बरामद हुआ। फोन पर पुलिस ने संपर्क किया। इस बीच पुलिस को जानकारी मिली कि युवक झारखंड का रहने वाला है। एसएसआई बलराम सिंह का कहना है कि युवक की पहचान परिजन के आने पर ही हो सकेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें